Advertisement
यूपी में मां-बेटी की हत्या के आरोप में 3 भाई गिरफ्तार

उन्होंने कहा, "इरफान ने महिला के साथ दोस्ती कायम की और उस पर बहुत पैसा खर्च करना शुरू कर दिया। वह उसे घुमाने के लिए अपनी लग्जरी कार में ले जाता था। फिर वह उसकी 21 वर्षीय बेटी से मिला और मां से उसे अपने साथ लाने के लिए कहा। बेटी ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसके बाद महिला और इरफान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इरफान ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मां-बेटी की हत्या की योजना बनाई थी।
29 जून को इरफान अपने दो भाइयों के साथ महिला के घर में दाखिल हुआ, जब उसका पति बाहर था और सदन को बाहर खड़े रहने के लिए कहा।
इरफान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया, "मैंने शकुंतला को विजयलक्ष्मी से शादी कर देने के लिए मनाने की कोशिश की और यहां तक कि उसकी पढ़ाई के लिए पैसे देने और उसे सभी विलासिता के साथ लाड़-प्यार करने के लिए तैयार किया, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया।"
इरफान ने कहा, "उसके मना करने से परेशान होकर मैंने शकुंतला पर खर्च किए अपने सारे पैसे वापस मांगे, जिसके कारण झगड़ा हुआ। गुस्से में मैंने कुल्हाड़ी निकाली और उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद हमने विजयलक्ष्मी को पकड़ लिया, जो चिल्लाने लगी। मगर हमने उसे भी मार डाला।"
इरफान की कॉल डिटेल्स से पता चला कि उसके और शकुंतला के बीच 500 से ज्यादा कॉल का आदान-प्रदान हुआ था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
सुल्तानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


