JNU रेप केस: छात्रा की ड्रिंक में नहीं मिलाई गई थी नशीली चीज!
khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 09:09 AM (IST)
साथ ही, इन्फार्मेशन लीक करना बंद करें और मीडिया को बताएं कि जिस
इन्फार्मेशन से पीडि़ता की पहचान खुलती है, वह पब्लिश करना गैरकानूनी है।
यह लेटर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल, पुलिस कमिश्नर
आलोक कुमार वर्मा, जेएनयू की जेंडर सेंसेटाइजेशन कमिटी अगेंस्ट सेक्सुअल
हैरसमेंट को भी मार्क किया है। गौरतलब है कि जेएनयू के पीएचडी स्टूडेंट
अनमोल रतन पर 21 अगस्त को जेएनयू की पीएचडी स्टूडेंट से रेप का आरोप लगा
है। आरोपी अनमोल ने 24 अगस्त को पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था, जिसके
बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, आरोपी ने
अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह राजनैतिक साजिश
है।