JNU रेप केस: छात्रा की ड्रिंक में नहीं मिलाई गई थी नशीली चीज!
khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 09:09 AM (IST)
नई दिल्ली। जेएनयू रेप केस में नया मोड आ गया है। पीडिता की वकील वृंदा ने यह खुलासा एसएचओ, वसंत कुंज नॉर्थ को लिखे लेटर में किया है। साथ ही वकील ने दिल्ली पुलिस को गलत जानकारी और लडक़ी की डिटेल्स लीक करने के मामले में सवाल किया है। इस लेटर में लिखा है कि लडक़ी ने अपनी शिकायत में यह बिल्कुल नहीं कहा था कि उसकी ड्रिंक में नशीली चीज मिलाई गई या बेहोशी के बाद उसके साथ रेप किया गया। एफआईआर घटना के 6 घंटे के भीतर दर्ज कर दी गई थी। वकील ने कहा है कि पुलिस ने मीडिया को इस केस और लडक़ी के बारे में वो जानकारियां दीं जो लडक़ी की पहचान के लिए काफी हैं। वृंदा ने इस लेटर में लिखा है कि सभी मीडिया हाउस को साफ किया जाए कि आरोपी ने स्टूडेंट की ड्रिंक में कोई ड्रग या नशीली चीज नहीं मिलाई थी।