जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले में तीर्थ नगरी पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम
किशनपुरा में सोमवार रात एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का
मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय दलित महिला के साथ पहले अज्ञात व्यक्ति ने
दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
मृतक के पुत्र ने इस मामले में
शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के बेटे अनुसार सोमवार रात वो अपनी मां को घर
पर छोड कर पडोस में हो रही शादी में शामिल होने गया था। देर रात लौटा तो घर
पर अपनी मां को जगाया लेकिन वो बेसुध थी।