खजुराहो। देशभर में बढ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। एमपी के पर्यटन क्षेत्र खजुराहो में मानवीयता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मेले में चाऊमीन खाने गई 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, जिससे उसके पेट की आंतें तक बाहर निकल आईं।
इस वहशियाना हरकत की शिकार बच्ची को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है, क्योंकि स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर इस केस को संभाल नहीं पाए।
दरअसल, छतरपुर जिले के खजुराहो में महाशिवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह मेले लगे हुए थे। पीडिता अपने पिता के साथ मेले में जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पिता ने उसे अकेले ही चाऊमीन खाने के लिए रूपए देकर भेज दिया।