8 year old girl raped in mashya pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

khaskhabar.com:
8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर
जब काफी देर बाद वह नहीं लौटी, तो बच्ची की खोजबीन की गई। मेले की व्यवस्था में तैनात नगर परिषद खजुराहो के कर्मचारी मुन्नी लाल ने बताया कि झूला सेक्टर के पास एक बच्ची बदहवास हालत में प़डी हुई है। जहां से परिजन उसे खजुराहो अस्पताल ले पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की। डॉक्टरों की मानें तो शारीरिक रूप से कमजोर बच्ची के दुष्कर्मी ने गाल और होंट तक काट लिए। जिससे मांस बाहर निकल आया। यही नहीं, दरिंदगी की शिकार होने के बाद उसके पेट की आंतें बाहर निकल आईं थीं। यह दृश्य रोंगटे ख़डे कर देने वाले थे। पीडिता की बिग़डती हालत के बाद उसे एंबुलेंस से खजुराहो से ग्वालियर ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, पीडिता के साथ रहने वाली अन्य बचि्चयों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्मी का एक स्क्रेच तैयार करवाया है। बचि्चयों ने बताया था कि एक युवक कुछ दिन पहले उन्हें आइसक्रीम खिलाने भी ले गया था। वहीं, दुष्कर्मी पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement