Advertisement
एसएससी जीडी कांस्टेबल का प्रवेश पत्र जारी ; इस लिंक से करें डाउनलोड

27 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षाः
एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या रीजनल वेबसाइट्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।
परीक्षा का ओवर व्यूः
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे, जिनमें सीएपीएफएस, एसएसएफ और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल और राइफलमैन के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारीः
उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित डिटेल्स की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB), एसएससी पासवर्ड।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारीः
डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र और पता, फोटो और हस्ताक्षर, यदि किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत एसएससी हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीकाः
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Login लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। SSC GD Hall Ticket 2026 लिंक पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


