Senior students got titles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीनियर्स स्टूडेंट्स को मिले टाइटल

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 5:54 PM (IST)
सीनियर्स स्टूडेंट्स को मिले टाइटल
जयपुर। औरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल का फेयरवेल समारोह विभिन्न रंगारंग आयोजनो के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, चुटकुले, स्पॉट गेम समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान छात्रों ने समूह एवम एकल नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीनियर्स को विभिन्न टाइटल से नवाजा भी गया। इस दौरान केव्यान चौधरी को मिस्टर औरोबिंदो और इशिता गुप्ता को मिस औरोबिंदो के टाइटल से नवाजा गया। स्कूल के निदेशक डॉ. भारत पाराशर, सह निदेशिका डॉक्टर शालिनी पाराशर और प्रिंसिपल करुणा नागपाल ने स्टूडेंट को संबोधित करते हुए उन्हे जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement