Security Jawan and Supervisor Recruitment Camp from 18 October-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर 18 अक्टूबर से

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 7:10 PM (IST)
सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर 18 अक्टूबर से
चूरू। चूरू जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए जिला मुख्यालय तथा पंचायत समिति स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। प्रशिक्षण प्रभारी राकेश कस्वां ने बताया कि 18 अक्टूबर को पंचायत समिति परिसर सरदारशहर, 19 अक्टूबर को रतनगढ़ पंचायत समिति परिसर में, 21 अक्टूबर को सुजानगढ़ पंचायत समिति परिसर में, 22 अक्टूबर को बीदासर पंचायत समिति परिसर में, 23 अक्टूबर को राजगढ़ पंचायत समिति परिसर में, 24 अक्टूबर को तारानगर पंचायत समिति परिसर में और 25-26 अक्टूबर को चूरू पंचायत समिति में शिविर आयोजित होगा। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई नौकरी, साथ में पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, मेडिकल, इंश्योरेंस, लोन इत्यादि सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं, मारुति खरखोदा, मानेसर प्लांट, दिल्ली एम्स, एयरपोर्ट, हीरो होंडा, बांके बिहारी वृंदावन, अयोध्या राम मंदिर, ताज महल, मैट्रो, ऎतिहासिक धरोहर आभानेरी भानगढ़, फतेहपुर सीकरी, एलआईसी ऑफिस, निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जाएगी।
सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 12 हजार से 22 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 16 हजार से 26 हजार तक होगा। कैंप प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement