RPSC Headmaster Recruitment 2018 Notification Released For 1200 Posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएससी ने खोला भर्तियों का पिटारा, हेडमास्टर के पदों पर भर्तियां

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 5:26 PM (IST)
आरपीएससी ने खोला भर्तियों का पिटारा, हेडमास्टर के पदों पर भर्तियां
राजस्थान के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 1200 प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 मई 2018 तक 12:00 तक अपना आवेदन कर सकते है। शैक्षिणक योग्यता : आवेदक के पास स्नातक डिग्री के साथ शिक्षा में डिप्लोमा (बीएड) होना चाहिए। साथ ही कम से कम पांच वर्ष का पढाने का अनुभव होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने बीएसटीसी एवं शिक्षा में स्नातक (बीएड) की योग्यता प्राप्त कर ली है। ऐसे अभ्यर्थियों का बीएसटीसी की योग्यता प्राप्त करने के बाद का अध्यापन अनुभव प्रधानाध्यापक के पद के लिए मान्य होगा। आयु सीमा : आवेदक की आयु 01/07/2018 को न्यूनतम 24 वर्ष और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। राजस्थान के एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को उम्र में पांच साल की छूट दी जाएगी। प्रदेश की एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणी की मिहलाओं को आयु में दस साल की छूट दी जाएगी। वहीं सामान्य श्रेणी की महिला आवेदकों को आयु में पांच साल की छूट दी जाएगी। निशक्तजनों को भी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/E6503FFE1F3A41299CFD88FEF3C1822D.pdf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement