Advertisement
भारत में महामारी के बाद और अधिक हुई तकनीकी क्षेत्र में भर्ती : रिपोर्ट

तकनीकी भूमिकाओं के लिए मुख्य रूप से आईटी, आईटी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस), वित्तीय सेवाओं, ई-कॉमर्स और परामर्श क्षेत्रों का योगदान सबसे अधिक रहा।
इंडिड डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (एमडी) शशि कुमार ने एक बयान में कहा, महामारी की आवश्यकता के साथ दूरस्थ कार्य (रिमोट वकिर्ंग) और अधिक प्रौद्योगिकी-आधारित व्यवसाय संचालन के चलते संगठनों को इस परिवर्तन का समर्थन करने के लिए अपनी टेक हायरिंग (तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती) करनी पड़ी।
Best websites
उन्होंने कहा, यह हमारे डेटा में परिलक्षित होता है, जो एक स्थिर ऊपर की ओर बदलाव को दशार्ता है। हम मानते हैं कि डिजिटलीकरण और आभासी (वर्चुअल) संचालन निकट भविष्य में वृद्धि जारी रखेंगे, जिससे पूरे सेक्टर में तकनीक से संबंधित नौकरियों की मजबूत मांग होगी।
साइट से पता चला है कि 2020-2021 में भारत में शीर्ष भुगतान करने वाली तकनीकी भूमिकाओं में सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट, तकनीकी लीड, क्लाउड इंजीनियर, वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फुल स्टैक डेवलपर शामिल हैं।
इसके अलावा आंकड़ों से यह भी पता चला है कि भारत में सबसे तेजी से उभरती तकनीकी नौकरियों में एप्लिकेशन डेवलपर, आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ, सेल्सफोर्स डेवलपर, साइट विश्वसनीयता इंजीनियर और क्लाउड इंजीनियर शामिल हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


