Advertisement
आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 84 पदों पर निकली भर्ती, जानें इंटरव्यू शेड्यूल

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच 'आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 6ए, द रेन ट्री प्लेस, नंबर 9, मैक निकोल्स रोड, चेटपेट, चेन्नई - 600031' के पते पर सुबह 10:30 से शाम 17:30 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने और संबंधित डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें और इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


