Advertisement
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 दिसंबर की रात 23:45 बजे तक तय की गई है। वहीं, उन उम्मीदवारों के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है, जिन्होंने पहले ही पंजीकरण करा लिया है और समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान कर दिया है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, एमएससी, लॉ डिग्री, निर्धारित पीजी योग्यता के साथ ग्रेजुएशन या अन्य योग्यताएँ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 19 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30 से 52 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी), शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 50,000 से 2,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 854 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों के लिए 354 रुपए तय किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


