IGIMS Recruitment 2026: Applications open for 109 Junior Resident positions, deadline November 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईजीआईएमएस भर्ती 2026 : जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर आवेदन शुरू, 30 नवंबर अंतिम तिथि

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 2:46 PM (IST)
आईजीआईएमएस भर्ती 2026 : जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर आवेदन शुरू, 30 नवंबर अंतिम तिथि
पटना । मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), शेखपुरा, पटना ने देश के पात्र नागरिकों से 2026 सेशन के लिए अलग-अलग स्पेशलिटी में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 109 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आईजीआईएमएस की ओर से जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) पोस्ट के लिए जारी 109 रिक्तियों में सामान्य के 44 (महिला-15), ईडब्ल्यूएस के 11 (महिला-4), बीसी के 13 (महिला-5), ईबीसी के 19 (महिला-7), एससी के 17 (महिला-6), एसटी का 1 और डब्ल्यूबीसी के 4 पद शामिल हैं। जूनियर रेजिडेंट के इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर की शाम 4 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए या फिर एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने 2026 में नीट-पीजी दी थी, लेकिन बिहार सरकार के नियमों और विनियमों के अनुसार उन्हें किसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/बीसी/डब्ल्यूबीसी के लिए 1,000 रुपए और ईबीसी/एससी/एसटी के लिए 250 रुपए निर्धारित है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन नीट-पीजी 2026 स्कोर के हिसाब से होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईजीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'निदेशक, आईजीआईएमएस, शेखपुरा, पटना-14 (बिहार)' पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्टर्ड डाक या अन्य माध्यम से पहुंचा दें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement