Good news for 10th and ITI pass youth, North Western Railway has announced recruitment for apprentice posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 3:23 PM (IST)
10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती
करियर डेस्क। नई दिल्ली 10वीं और आइटीआइ पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2008 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। अधिसूचना के मुताबिक अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से स्टार्ट की गई थी जो निर्धारित अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आरआरसी जयपुर की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर तय तिथियों में फॉर्म भर सकेंगे।
पात्रता एवं मापदंडः
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10th या समकक्ष (10+2 सिस्टम) उत्तीर्ण किया होआ। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT/ SCVT उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 22 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

चयन प्रक्रियाः
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10th एवं ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। मेरिट लिस्ट डिवीजन एवं ट्रेड वाइज अलग-अलग जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं मेडिकल सर्टिफिकेट प्रदान करना होगा।
आवेदन प्रक्रियाः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। इन स्टेप्स को फॉलो कर भर सकेंगे फॉर्मः आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाना होगा। वेबसाइट के मुख्य पेज भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन में जाकर अन्य डिटेल भरनी होगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement