Advertisement
ग्लोबल स्टडी पैटर्न के पेपरलेस कॉमर्स एंड मैनेजमेंट कोर्स शहर में

इन कोर्सेज के जरिए सस्टेनेबिलिटी, मैनेजमेंट, फैमिली बिजनेस, स्टार्टअप, कॉमर्स, ट्रेडिंग और फाइनेंशियल मार्केट के आधुनिक आयाम स्टूडेंट्स को सीखने को मिलेंगे। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रो प्रेसीडेंट डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि फायर द्वारा नवीन शिक्षा नीति-2020 के अनुसार ग्लोबल प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले कोर्स कराए जाएंगे। अत्याधुनिक तकनीकों, स्मार्ट टीवी, मार्डर्न हॉस्टल फैसिलिटी व हॉस्टल सुविधाओं के साथ संचालित किए जाने वाले ये कोर्स थ्योरी सिलेबस वाली शिक्षा से काफी अलग होंगे। गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल स्टडी स्टाइल पैटर्न वाले इस कोर्सेज में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में फील्ड इंटर्नशिप तथा पर्सनेलिटी ग्रूमिंग, बिजनेस व कॉरपोरेट स्किल्स पर आधारित वर्कशॉप पर विशेष फोकस किया जाएगा, जिससे स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की जरूरतों को समझने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के साथ-साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


