Dance has been a big reason for my happiness since childhood: Aayushi Khurana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बचपन से ही डांस मेरी खुशी की बड़ी वजह : आयुषी खुराना

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 1:56 PM (IST)
बचपन से ही डांस मेरी खुशी की बड़ी वजह : आयुषी खुराना
मुंबई । टीवी शो 'आंगन अपनों का' में पल्लवी शर्मा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आयुषी खुराना ने खुलासा किया है कि डांस से उन्हें बेहद खुशी मिलती है। इंटरनेशनल डांस डे पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही डांस से जुड़ी रही हैं। वह शुरू में कोरियोग्राफर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, "डांस मेरी खुशी है। जब मैं छोटी थी, तब से डांस मेरी खुशी की वजह रही है। ट्रॉफी जीतने से लेकर स्कूल इवेंट में परफॉर्म करने तक, डांस मेरा साथी रहा है।''
आयुषी ने कहा, "मैं कोरियोग्राफर नहीं बन सकी, लेकिन डांस के प्रति मेरा जुनून अटूट है। आज इंटरनेशनल डांस डे पर, मैं इससे मिलने वाली असीम खुशियों और इससे पैदा हुए सपनों को सेलिब्रेट करती हूं।"
'आंगन अपनों का' सोनी सब पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement