Control room established for Statistics Officer Exam-2023-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 1:42 PM (IST)
सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 25 फरवरी को होगा परीक्षा का आयोजन जयपुर, । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 25 फरवरी 2024 (रविवार) को सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2023 (सांख्यिकी विभाग) का आयोजन जयपुर शहर के 41 परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक होगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 23 फरवरी एवं 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एवं 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement