Advertisement
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू

इस दौरान पेरेंट्स ने भी दावा किया कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें भी उम्मीद है कि बच्चे इस बार अच्छे नंबरों से पास होंगे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हजारों छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान कई छात्र अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, जिनके चेहरे पर थोड़ी घबराहट के साथ-साथ आत्मविश्वास भी था। पेरेंट्स भी अपने बच्चों को परीक्षा के लिए भेजते समय बहुत खुश दिखाई दिए। कई माता-पिता ने बच्चों को टीका चंदन लगा कर और मिठाई खिलाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
पेरेंट्स का कहना था कि इस तरह वे अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं ताकि वे अच्छे से परीक्षा दे सकें। इन परीक्षाओं का आयोजन पूरे देश में किए गए 7800 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है, जिनमें लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे।
बता दें कि परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र शामिल होंगे। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए देशभर के 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


