पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा क़डी सुरक्षा के बीच बुधवार से प्रारंभ हो गई। इस परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1,110 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 11,57,950 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,71,567 छात्र और 4,86,383 छात्राएं हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो$ लालकेश्वर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि 12वीं की परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल के अंदर वीडियोग्राफी की जा रही है।