Advertisement
BHEL में ट्रेनी के 200 पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन शुरू; 28 दिसंबर तक मिलेगा मौका

शैक्षणिक योग्यता
ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
ट्रेनी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1072 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 472 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
बीएचईएल में ट्रेनी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ट्रेनी के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी। वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद BHEL Trainee Recruitment 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा। अब निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


