Bumper recruitment for UP Anganwadi worker and assistant posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर भर्ती

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 12:47 PM (IST)
यूपी आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर भर्ती
करियर डेस्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आंगनबाड़ी सहायिका के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और केवल 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं जमा करना है। अर्थात भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। पात्रता एवं मापदंडः
आंगनबाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।
आवेदन की स्टेप्सः
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद न्यू आंगनबाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बिना परीक्षा, इंटरव्यू के होगा चयनः
इस भर्ती में चयनित होने के लिए किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में भाग नहीं लेना होगा। मेरिट के आधार पर महिलाओं को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। डीवी में सफल होने पर उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement