Advertisement
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) या एमसीए या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 8 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एसआर एफओई) के लिए 45 वर्ष, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) के लिए 40 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर (पीई) के लिए 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एसआर एफओई) और फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) के लिए 450 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पोस्ट के लिए काम के पहले वर्ष में 90,000 रुपये प्रति माह, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर के लिए 70,000 रुपए प्रति माह और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए 50,000 रुपए प्रति माह होगी। वहीं, अनुबंध के हर वर्ष के विस्तार पर सभी पदों की सैलरी में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि बीईएल की ओर से इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में जॉइनिंग की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि, प्रोजेक्ट की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम दो और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


