Advertisement
एम्स कामन रिक्रूटमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1484 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी और सी के कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। सीआरई-5 में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सीबीटी परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई के बीच किया जाएगा।
आवेदन फीसः
कैटेगरी के आधार पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये और एससी एवं एसटी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,400 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ये रहेगा एग्जाम पैटर्नः
सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर आदि विषयों से 400 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सवाल चार अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
आयु-सीमाः
आवेदन करने के उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यताः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


