Anganwadi workers can do DNHE and CFN course from IGNOU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इग्नू से कर सकती हैं डीएनएचई और सीएफएन कोर्स

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2023 8:03 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इग्नू से कर सकती हैं डीएनएचई और सीएफएन कोर्स
करनाल। इग्नू केंद्र के क्षेत्रीय नदेशक प्रभारी डा. धर्मपाल ने कहा है कि खाद्य एवं पोषण में प्रमाण-पत्र (सीएफएन) एवं पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा (डीएनएचई) प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए उपयुक्त है। खाद्य एवं पोषण में प्रमाणपत्र (सीएफएन) कार्यक्रम की न्यूनतम 6 महीने और अधिकतम अवधि 2 वर्ष है। इसकी फीस 1900 रुपए है। दाखिला लेने में किसी भी औपचारिक योग्यता की जरुरत नहीं है। इसी प्रकार पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा (डीएनएचई) कार्यक्रम भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत लाभदायक है। डीएनएचई कार्यक्रम की न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम अवधि 4 वर्ष है। इसकी फीस 3000 रुपए है। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं या इसके समकक्ष कोई परीक्षा पास की है, वे इस कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विशेषकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, खाद्य, पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।
साथ ही बड़े पैमाने पर समुदाय को यह ज्ञान प्रदान करने के लिए शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करना है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला ले सकते है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement