khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:58 PM (IST)
आमिर
के पिता गुलाम अली की दिल को छू लेने वाली नज्मों के दीवाने केवल
पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत और पूरी दुनिया में हैं, जब आमिर अपनी
गजल लोगों के सामने पेश कर रहे हैं, तो ऐसे में उनकी तुलना उनके पिता से
होना लाजिमी है, इस पर वह कहते हैं, मैं उनके साथ अपनी तुलना कभी नहीं करना
चाहूंगा, क्योंकि दुनिया में जितने भी कलाकार पैदा होते हैं, उन्हें
अल्लाह एक ही बार बनाता है। उनके जैसा न ही कोई बनता है और न ही बन सकता
है। उन्होंने आगे बताया, एक बेटा होने के नाते मैं उनकी गायिकी से प्रेरित
होने की कोशिश करता हूं। मैंने कभी भी उनकी नकल करने की कोशिश नहीं की। मैं
अपने गीतों और गायिकी में उनकी अदायगी को ढालने की कोशिश करता हूं। वह जिस
स्तर के कलाकार हैं, अगर मैं अपने गीतों में उनके स्तर की नकल करूंगा तो
इसे लोग कबूल नहीं कर पाएंगे।