कहा जा रहा है कि सलमान खान
के दबाव के कारण ही सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान एमी जैक्सन को अपनी
सुपर हिट सीरीज ‘दबंग’ की तीसरी फिल्म में सलमान की नायिका बनाने की तैयारी
में हैं। वैसे सूत्रों का कहना है कि एमी के नाम पर मुहर लग चुकी हैं और
वे सलमान के अपोजिट नजर आएंगी। यदि इन फिल्मों में से किसी भी फिल्म ने
बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त कर ली तो निश्चित है कि एमी जैक्सन
बॉलीवुड में हिट और फिट हो जाएंगी।