मुंबई। उड़ी हमलों के मद्देनजर लोकप्रिय हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में अपने शो को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए सैनिकों के परिवार का दर्द देखने के बाद वह प्रस्तुति नहीं दे पाएंगे।
यह वीडियो शनिवार को वाइरल हुआ। इसमें राजू को पाकिस्तान की यात्रा करने से मना करते देखा जा सकता है।