Advertisement
मैं एक पॉपस्टार हूं, रैप कलाकार नहीं: हनी सिंह

उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन के कठिन समय में 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी' गाया था। इसमें एक छोटा सा रैप पार्ट है, लेकिन पूरा गाना मैंने गाया है। आप इसे रैप गीत नहीं कह सकते। वह एक पॉप गाना है। पॉप इंडस्ट्री में बहुत बदलाव आया है। नए और बेहतर कलाकार आए हैं।"
'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी' गाना कुमार सानू-अनुराधा पौडवाल की 1990 की फिल्म 'आशिकी' का सुपरहिट गाना है।
हनी सिंह के रीमेक वीडियो गाने में ऋतिक रोशन और सोनम कपूर हैं।
गायक ने दावा किया कि वह सिर्फ खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं खुद को प्रतियोगी के रूप में मानता हूं, क्योंकि मैं हर दिन खुद से संघर्ष करता हूं। मैं खुद से प्रतिस्पर्धा करता हूं और मैं हर दिन कुछ नया करने की सोचता हूं। यह एक घिसीपीटी लाइन है, लेकिन यही सच है कि मेरी खुद से प्रतियोगिता है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


