Advertisement
जब मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम से पूछा, 'क्या एक लेखक के रूप में आपने खुद को बेच दिया है?'

मनोज कुमार की यह बात सुनकर अमृता प्रीतम शर्मिंदा हो गईं। उन्होंने तुरंत माफी मांगी और मनोज कुमार से कहा कि वह स्क्रिप्ट को फाड़कर फेंक दें। इस घटना का जिक्र वरिष्ठ पत्रकार रंजन दास गुप्ता ने अपने एक लेख में किया था।
इसके बाद, सरकार ने उनकी फिल्म ‘दस नंबरी’ पर रोक लगा दी। यह मनोज कुमार के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया।
मनोज कुमार बॉलीवुड के पहले और अकेले ऐसे अभिनेता और निर्माता बने, जिन्होंने सरकार के खिलाफ केस लड़ा और उसे जीता। उनके साहस और दृढ़ संकल्प का ही नतीजा था कि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया और ‘दस नंबरी’ को रिलीज करने की अनुमति मिल गई।
ऐसा ही उनका एक वाकया है कि राज कपूर की फिल्म ‘दीवाना’ (1967) में मनोज कुमार ने एक छोटी भूमिका निभाई थी। जब फिल्म रिलीज हुई, तो दर्शकों ने मनोज कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ की। इस पर एक बार राज कपूर ने मजाक में कहा था, “यह लड़का तो मेरा रोल चुरा ले गया।” मनोज कुमार ने इस वाकये को अपने करियर की सबसे बड़ी तारीफ बताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


