मुंबई। अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन ने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के सेट पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ मजाक किया। उन्होंने शिल्पा को कॉक्रोचों से भरा बॉक्स तोहफे में दिया। आगामी फिल्म शिवाय के प्रचार के लिए सेट पर पहुंचे अजय ने कोरियोग्राफर गीता कपूर और शिल्पा को यह अनूठा तोहफा दिया।