Urvashi Rautela Hate Story 4 postponed, to now release on 9th March -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस तारीख को रिलीज होगी उर्वशी की ‘हेट स्टोरी 4’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 4:32 PM (IST)
इस तारीख को रिलीज होगी उर्वशी की ‘हेट स्टोरी 4’
मुंबई। फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या की ‘हेट स्टोरी’ फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी ‘हेट स्टोरी 4’ नौ मार्च को रिलीज होगी जबकि पहले यह दो मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने जाने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा, ‘‘इसी दिन तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। हम अहंकार की लड़ाई नहीं लडऩा चाहते थे जहां हर किसी को नुकसान होता।’’ फिल्म की रिलीज की तारीख उस समय आई है जब अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘परी’ और ‘दास देव’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को होली के सप्ताहांत पर रिलीज करने की घोषणा की है। उर्वशी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘‘हेट स्टोरी 4’ 9 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। विशाल पांड्या। टी-सीरीज।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement