Uday Chopra back on Twitter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुपम खेर ने अभिनेता उदय चोपड़ा के लिए किया यह ट्वीट

khaskhabar.com: शनिवार, 24 मार्च 2018 7:29 PM (IST)
अनुपम खेर ने अभिनेता उदय चोपड़ा के लिए किया यह ट्वीट
मुंबई। अभिनेता उदय चोपड़ा की लंबे अंतराल के बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है। उदय ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘तो...मुझे लगता है कि ट्विटर अभी भी यहां है। मैं कुछ समय के लिए इससे दूर चला गया था। निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि मैं वापस आ गया हूं, लेकिन मैं ‘हाय’ कह रहा हूं।’’ उदय ने आखिरी ट्वीट अगस्त 2017 में किया था, जहां उन्होंने लघु फिल्म ‘दी एंड’ का लिंक साझा किया था। उदय के साथ फिल्म ‘मोहब्बतें’ और ‘प्यार इम्पॉसिबल’ में काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर उनके लौटने का स्वागत किया।
अनुपम ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय उदय चोपड़ा, एक बार फिर आपका स्वागत है। आपको बहुत याद किया।’’
रूपहले पर्दे पर उदय आखिरी बार 2013 में ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement