Twinkle Khanna gets trolled for taking a dig at Salman Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक ट्वीट से भड़के फैंस, नासमझी में दूसरे से हुए शांत

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 12:18 PM (IST)
एक ट्वीट से भड़के फैंस, नासमझी में दूसरे से हुए शांत
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नि अभिनेत्री-राइटर ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने द्वारा लिखे एक ब्लॉग से सुर्खियों में बनी हुई। ट्विंकल अपनी एक्टिंग से ज्यादा राइटिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने इस ब्लॉग को लेकर वह कई बार लोगों को अपने कमेंट का शिकार बनाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जिनका मजाक बनाया है वो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं। दरअसल हाल ही में ट्विंकल ने अपने कॉलम में कुछ सेलेब्स के लिए मेट्रीमोनियल एेड दिया है। जी हां ट्विंकल ने सलमान की शादी को लेकर मजाक बनाया है जिसके बाद से सलमान के फैंस ने उन पर गुस्सा निकाला है। ट्विंकल ने लिखा कि, हिंदुस्तान के सबसे ओलडेस्ट लेकिन एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में माहिर हैं, उनके लिए खुबसूरत, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकता। धर्म की कोई दिक्कत नहीं। संपर्क करें-Sultan@Bhaijaan.com।

[@ करीना ही नहीं इन सेलेब्स के बच्चों की भी फेक तस्वीरें हुई थी वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement