करण बॉलीवुड की नई मम्मी और स्टार्स गॅासिप क्वीन के खोलेंगे राज
khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 1:03 PM (IST)
बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। वैसे करण का यह शो हमेशा दिलचस्प होता है लेकिन इस बार कुछ खास होने वाला है। बॉलीवुड जगत में नई मम्मी बनी एक्ट्रेस शिरकत करने वाली है। जी हां बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस बार शो में शिरकत करने वाली हैं। लेकिन अब आप सोच रहे होगें कि करीना के साथ और कौन कॉफी पीने आ रहा है तो जरा सबर रखिए जनाब। चलिए ससपेंस को और ज्यादा न बढ़ाते हुए आपको बता देते है। करीना के साथ बॉलीवुड की फैशन आइ्कन सोनम कपूर आने वाली है। अब ऐसे में शो का दिलचस्प होना लाजमी है। वैसे तो करण के शो में जो भी फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री आते है वो कुछ ना कुछ कंट्रोवर्शियल बयान देकर चले जाते है।