मार्च 26 को मिलेगा जवाब क्यूं मारा कटप्पा ने बाहुबली को
khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 5:05 PM (IST)
फिल्म के ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन लोग देख चुके हैं। 25 मार्च को करण
जौहर ने ट्वीट किया था- सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर। 100 मिलियन व्यूज।
अगर रिपोट्र्स पर विश्वास किया जाए तो प्रभास बाहुबली के लिए 16 घंटे काम
कर रहे हैं। इस फिल्म में वो ढेर सारे एक्शन सींस करते हुए नजर आएंगे।
पोस्टर को बाहुबली फिल्म के ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसे कैप्शन दिया
है- आज रात बाहुबली-2 प्री रिलीज इवेंट के लिए तैयार हो जाइए! लाइव देखिए।
इस फिल्म को एसएस राजमौली ने निर्देशित किया है। वहीं इसे तमिल, तेलुगू,
हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।