Today night question solved Why Katppa killed Baahubali -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मार्च 26 को मिलेगा जवाब क्यूं मारा कटप्पा ने बाहुबली को

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 5:04 PM (IST)
मार्च 26 को मिलेगा जवाब क्यूं मारा कटप्पा ने बाहुबली को
आगामी 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली बाहुबली: द कन्क्लूजन उर्फ बाहुबली-2 का निर्माताओं द्वारा नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास युद्ध वाले बैकग्राउंड में पेड के तने पर दौडते हुए नजर आ रहे हैं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फैंस इस सवाल का जवाब पिछले दो सालों से ढूंढ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि ट्रेलर में उन्हें यह जवाब मिल जाएगा लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। अब उन्हें इसका जवाब 28 अप्रैल को मिलेगा जब यह फिल्म रिलीज होगी। लेकिन कुछ लोगों को हमसे पहले बाहुबली: द कन्क्लूजन देखने का मौका मिला है। मार्च 26 को टीम हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसकी प्री रिलीज रखने वाली है। प्री रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है। एक लीडिंग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह इवेंट भारत का पहला लाइव वर्चुअल रिएलिटी वाला इवेंट होगा। इससे फैंस को अपनी सीट पर बैठकर उस स्थल पर मौजूद होने का अनुभव मिलेगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement