Advertisement
मोदी की बायोपिक पर विवेक ने कहा : ‘वे हमें रोक नहीं सकते’

42 वर्षीय अभिनेता ने न्याय देने के लिए भारतीय न्यायपालिका और अपना समर्थन देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को हमें सर्वोच्च न्यायालय ले जाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि हमें वहां भी आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा...मैं और मेरी टीम आपके समर्थन से मिले साहस के लिए आपका धन्यवाद करना चाहेगी...हम इस वक्त अकेला महसूस कर रहे हैं...जब आप हमें आशीर्वाद और समर्थन दे रहे हैं...हम मजबूत महसूस कर रहे हैं।’’
विवेक ने कहा कि कड़ा विरोध उन्हें और निर्माताओं को रोक नहीं सकता।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तारीख में विलंब के बाद भी हम अडिग हैं। सर्वोच्च न्यायालय के कई प्रसिद्ध वकीलों सहित हमारे खिलाफ कई शक्तिशाली लोग खड़े हैं। लेकिन हमें पता है कि वे विलंब करा सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।’’
विवेक ने वीडियो डालने से कुछ क्षण पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रिय राहुल गांधी जी क्या आप सोमवार सुबह सर्वोच्च न्यायालय में अपने सहयोगी साझेदार लालू प्रसाद जी की आत्मकथा को भी रोकने का प्रयास करेंगे? या फिर आप हमारी ही फिल्म के पीछे पड़े हैं?’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


