The Trial: Trailer hints at a powerful story, Kajol slays-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

द ट्रायल: दमदार कहानी का संकेत देता है ट्रेलर, छा जाती हैं काजोल

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2023 5:06 PM (IST)
पिछले एक सप्ताह काजोल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चाओं में रह रही हैं। उनका यह अपनी वेब सीरीज को प्रमोट करने का निराला अंदाज था जिसे पढ़कर सभी सोच में पड़ गए थे। अब उनकी डेब्यू वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है एक दमदार सीरीज दर्शकों के सामने आने वाली है। द ट्रायल प्यार कानून धोखा एक कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज में एक्ट्रेस एक स्ट्रॉन्ग लायर नायोनिका सेनगुप्ता के किरदार में हैं। सीरीज में काजोल के साथ एक्टर जीसू सेनगुप्ता भी हैं, जो उनके पति और एडीशनल जज राजीव सेनगुप्ता की भूमिका निभा रहे हैं। द ट्रायल का दो मिनट का ट्रेलर कई उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। सीरीज की शुरुआत ही सनसनीखेज केस के साथ शुरू होती है। काजोल ने सीरीज में एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया है, जिसे एक बार फिर कोर्ट रूम का हिस्सा बनना पड़ता है, क्योंकि उसके पति पर एक केस का फैसला सुनाने के लिए रिश्वत के तौर पर फिजिकल रिलेशनशिप का फेवर लेने का आरोप लगता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच जूझती नायोनिका एडिशनल जज का ये कारनामा जैसे ही मीडिया में सामने आता है उसे जेल हो जाती है और उसकी सारी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाती है। इसके बाद नायोनिका को अपने बच्चों और खुद के लिए एक बार फिर वकालत शुरू करनी पड़ती है। नायोनिका की जिंदगी धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगती है, लेकिन इस बीच उसकी फर्म उसे एक ऐसा केस लड़ने के लिए दे देती है, जो उसे उसके अतीत की अंधेरी गलियों में फिर लेकर चली जाती है। कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरीज ? द ट्रायल के रिलीज की बात करें तो इसे स्ट्रीम करने की जिम्मेदारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ली है। सीरीज 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ओटीटी स्पेस में डेब्यू भी करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement