Sushant Singh Rajput Jacqueline Fernandez next movie release in next year -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशांत, जैकलिन की ‘ड्राइव’ अगले साल होली पर होगी रिलीज

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 4:38 PM (IST)
सुशांत, जैकलिन की ‘ड्राइव’ अगले साल होली पर होगी रिलीज
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडिस की आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ अगले साल 2 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्मकार करण जौहर ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। यह फिल्म जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।करण ने ट्विटर पर लिखा, ‘2 मार्च 2018, होली पर रिलीज होगी ड्राइव। सुशांत सिंह राजपूत, जैकलिन फर्नाडिस, तरुण मनसुखानी और अपूर्वा मेहता।’ सुशांत ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में फिल्म के बारे में कहा था, ‘यह लूट पर आधारित फिल्म है। जब आप फिल्म देखने जाएंगे तो आप नहीं जान पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement