Sunny Leone buys stake in IPL Soccer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनी लियोनी ने आईपीएल सॉकर में खरीदी हिस्सेदारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019 5:10 PM (IST)
सनी लियोनी ने आईपीएल सॉकर में खरीदी हिस्सेदारी
मुंबई। ब्रिटेन में आयोजित एक सेलिब्रिटी के स्वामित्व वाली सात-पक्षीय इनडोर फुटबॉल टूनार्मेट के लिए बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी ने आईपीएल सॉकर की टीम लीसेस्टर गैलक्टोस में हिस्सेदारी खरीद ली है। जैज धामी सनी की टीम के सह-मालिक हैं। सनी ने कहा, "स्पोर्ट की वैश्विक भाषा होती है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उभरते हुए टैलेंट को मौका देने का एक चांस मिला है। आईपीएल सॉकर फुटबॉल खिलाड़ियों को सही तरह का एक्सपोजर, सुविधाएं और प्लेटफॉर्म देता है।" इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल स्टार माइकल ओवेन लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं।
ओवेन ने कहा, "खेल उन कुछ संस्थानों में से एक है जो बाधाओं और रूढ़ि को तोड़ सकते हैं। "
सनी ने हाली ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गोलपोस्ट में बॉल को किक करती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "व्हाट्स माई नेम.. व्हाट्स माई नेम ?"
)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement