sooraj pancholi is final in prabhudeva next Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेमो को छोड सूरज ने थामा प्रभुदेवा का हाथ, भूषण कुमार का निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 12:59 PM (IST)
रेमो को छोड सूरज ने थामा प्रभुदेवा का हाथ, भूषण कुमार का निर्माण
अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है वह प्रभुदेवा के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूरज ने गुरुवार को ट्विटर पर प्रभुदेवा और निर्माता भूषण कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘हां, यह सच है। प्रभुदेवा सर आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं आपको देखते हुए बडा हुआ हूं। प्रेरणा के लिए धन्यवाद। टी-सीरीज। टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म कथित तौर पर कॉमेडी से भरपूर होगी। बताया जा रहा है इस फिल्म को लेकर पिछले एक महीने वार्ताओं का दौर चल रहा था। सितंबर से इस फिल्म पर काम शुरू होगा यह संभवत: आगामी वर्ष प्रदर्शित की जायेगी। प्रभुदेवा अपनी टिपिकल एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भी एक्शन का तगडा डोज देखने को मिलेगा लेकिन साथ कॉमेडी का तडका भी होगा।

ये भी पढ़ें - 14 साल, 28 फिल्में, 2 सुपरहिट, 3 हिट, अब ‘पद्मावती’ से आस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement