sooraj pancholi is final in prabhudeva next-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेमो को छोड सूरज ने थामा प्रभुदेवा का हाथ, भूषण कुमार का निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 12:59 PM (IST)
रेमो को छोड सूरज ने थामा प्रभुदेवा का हाथ, भूषण कुमार का निर्माण
इन दिनों अजय देवगन इमरान हाशमी अभिनीत और मिलन लूथरिया निर्देशित बादशाहो को लेकर चर्चाओं में आए निर्माता भूषण कुमार ने अपनी एक अगली फिल्म के लिए अभिनेता सूरज पंचोली को फाइनल किया है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने प्रभु देवा को सौंपी है। प्रभु देवा की अंतिम निर्देशित फिल्म एक्शन जैक्सन थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चखना पडा था। सूरज पंचोली ने अपना करियर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी सलमान खान बैनर की फिल्म ‘हीरो’ से शुरू किया था। यह अस्सी के दशक में आई सुभाष घई की कल्ट फिल्म ‘हीरो’ का रीमेक थी, जिसमें सब कुछ था लेकिन उसकी आत्मा नहीं थी। इस फिल्म के बाद सूरज को गत वर्ष निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन के साथ साइन किया था लेकिन अजय देवगन को इस फिल्म की पटकथा पसन्द नहीं आई जिसके चलते यह फिल्म फिलहाल डिब्बाबंद हो गई है। रेमो अपनी अगली फिल्म सलमान खान को लेकर शुरू करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement