Sonali Kulkarni ignores the length of the character-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनाली कुलकर्णी ने किया इस चीज पर ध्यान देना बंद

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 3:53 PM (IST)
सोनाली कुलकर्णी ने किया इस चीज पर ध्यान देना बंद
मुंबई। अपनी फिल्म ‘होप और हम’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि उन्होंने इस पर ध्यान देना अब बंद कर दिया है कि फिल्म में उनका किरदार कितना बड़ा है, पर्दे पर वह कितनी देर तक नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ नसरुद्दीन शाह भी हैं। फिल्म 11 मई को रिलीज हो रही है। यह श्रीवास्तव परिवार के बारे में है, जिनकी जिंदगी परिवार के वरिष्ठ सदस्य (नसीरुद्दीन) की वजह से प्रभावित होती है। सोनाली ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं वास्तव में शुक्रगुजार हूं कि सुदीप ने ‘होप और हम’ में इस हिस्से को निभाने के लिए कहा। एक ऐसी फिल्म जो अब मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं इसकी कहानी पढक़र बहुत रोमांचित हो गई क्योंकि एक कलाकार के तौर पर मैंने यह देखना बंद कर दिया है कि पर्दे पर मेरा किरदार कितना ज्यादा है या मैं मेरी भावनाएं किस सीमा तक हैं। मेरे लिए नसीर सर के साथ काम करने का मौका मिलना सबसे महत्वपूर्ण है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement