Soha, Kunal Kapoor unite for animal welfare-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोहा अली खान और कुणाल कपूर ने इसलिए की यह पहल

khaskhabar.com: रविवार, 10 जून 2018 6:27 PM (IST)
सोहा अली खान और कुणाल कपूर ने इसलिए की यह पहल
मुंबई। अभिनेता सोहा अली खान और कुणाल कपूर ने पशु कल्याण के लिए धन जुटाने वाले ‘बी काइंड टू ऑल’ अभियान के लिए हाथ मिलाया है। जानवरों को समर्पित एक डिजिटल मंच एनिमल प्लेनेट एंड डोडो एक नई श्रृंखला ‘डोडो हीरोज’ का प्रीमियर करेंगे। इसमें दुनिया भर के जानवरों की प्रेरणादायक कहानियां शामिल होंगी। भारत में, एनिमल प्लैनेट आवारा जानवरों के कल्याण के लिए समर्पित चुनिंदा एनजीओएस को समर्थन देने के अपने प्रयास के लिए ‘बी काइंड टू ऑल काइंड’ अभियान शुरू कर रहा है। इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने के लिए चैनल ने विभिन्न हस्तियों को शामिल किया है।
सोहा ने कहा, ‘‘भारत में आवारा जानवरों की स्थिति चिंता का विषय है, और हम सभी को इन सुंदर प्राणियों की सहायता के लिए एकजुट होना चाहिए। मैंने व्यक्तिगत रूप से कई लोगों से मुलाकात की है, जो इन जानवरों के लिए मदद करना चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें नहीं पता कि वह ऐसा कैसे करें। ‘बी काइंड टू ऑल’ का उद्देश्य लोगों तक पहुंचना और उन्हें बताना है कि वह कैसे मदद कर सकते हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement