Advertisement
शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

शिल्पा ने बताया था कि फराह खान ने उन्हें गाने के लिए वजन कम करने को कहा था। करीब 10 दिन बाद उन्हें बताया गया कि वह इस गाने के लिए फिट नहीं हैं। फराह ने उनसे कहा था कि वह गाने के लिए ज्यादा मोटी हैं। इसके बाद यह गाना मलाइका अरोड़ा को मिला। फिल्म 'दिल से' का यह गाना बाद में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी इसे हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में गिना जाता है।
शिल्पा के निजी जीवन में भी बड़ा बदलाव आया। साल 2000 में उन्होंने बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पति के साथ विदेश चली गईं। शुरुआत में वह नीदरलैंड में रहीं और बाद में न्यूजीलैंड पहुंचीं। वहां उन्होंने खुद को व्यस्त रखने के लिए हेयरड्रेसिंग का कोर्स करने का फैसला किया। अभिनेत्री ने गौहर खान के पॉडकास्ट 'मनोरंजन' में अपने इस अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मेकअप और ब्यूटी का काम अभिनय से जुड़ा हुआ लगता था, इसलिए उन्होंने हेयरड्रेसिंग सीखने का फैसला किया।
शिल्पा ने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया और एक सैलून में करीब दो महीने तक काम भी किया, हालांकि सैलून में काम करने के दौरान उन्हें वीकेंड पर भी व्यस्त रहना पड़ता था। उनके पति बैंकर थे और उन्हें वीकेंड पर छुट्टी मिलती थी। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका कम मिल रहा था। इसलिए उन्होंने यह काम छोड़कर दूसरी नौकरी तलाशने का फैसला किया। इसके बाद वह एक कंपनी में बतौर क्रेडिट कंट्रोलर काम करने लगीं।
करीब 13 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद साल 2013 में उन्होंने टीवी शो 'एक मुट्ठी आसमान' से वापसी की। इसके बाद वह 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। साल 2020 में फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' से उन्होंने बड़े पर्दे पर भी वापसी की। साल 2024 में शिल्पा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


