Shamita Shetty: Getting some interesting projects in web space-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शमिता शेट्टी को यहां मिल रहा हैं दिलचस्प काम

khaskhabar.com: रविवार, 04 फ़रवरी 2018 2:34 PM (IST)
शमिता शेट्टी को यहां मिल रहा हैं दिलचस्प काम
मुंबई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि वेब श्रृंखला में उन्हें कुछ दिलचस्प काम करने को मिल रहे हैं। वेब श्रंृखला ‘यो के हुआ ब्रो’ में नजर आ चुकीं शमिता ने कहा कि भविष्य की उनकी परियोजना वेब श्रृंखला हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘वेब श्रृंखला के बाद अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे यही दिलचस्प परियोजनाएं मिल रही हैं। मुझे लगता है कि मैं वेब श्रृंखला पर ही काम करूंगी, लेकिन अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती।’’ यह पूछने पर कि क्या वह ‘बिग बॉस सीजन 3’ के साथ जुडऩे के बाद रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहेंगी? इस पर शमिता ने कहा, ‘‘उस जगह से अभी तक मेरे पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है, लेकिन देखते हैं। मैंने कभी ना नहीं कहा है। अगर मेरे पास कुछ नया आता है और मेरे पास समय है तो मैं जरूर करूंगी।’’ शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता ने वर्ष 2000 की फिल्म ‘मोहब्बतें’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी, और फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ से उनका गाना ‘शरारा शरारा’ बेहद लोकप्रिय रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement