Sanjay Dutt biopic, starring Ranbir Kapoor, to release on June 29-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस तारीख को रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 2:25 PM (IST)
इस तारीख को रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म
मुंबई। जो सिनेप्रेमी यह देखने के लिए बेसब्र हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेता संजय दत्त की कहानी को पर्दे पर कैसे जीवंत किया है, उनका इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। फिल्म ‘खलनायक’ के अभिनेता के जीवन पर आधारित फिल्म 30 मार्च के बजाय अब 29 जून को रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को एक बयान में इस बात की घोषणा की। फिल्म में रणबीर के अलावा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement