दत्त बायोपिक, छह लुक, रणबीर को करना होगा कमरतोड़ मेहनत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 10:36 AM (IST)
संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म कई प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है। संजय दत्त की जिंदगी को पर्दे पर लाने का काम निर्देशक राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त का किरदार अदा कर रहे हैं। रणबीर की दुबली पतली फिजीक के चलते पहले उन्हें कास्ट किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन बाद में जिस तरह के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं वह हैरान कर देने वाली थी।
रणबीर कपूर संजय की बायोपिक में छह अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल के शुरुआत में शुरू हुई थी और अब फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में रणबीर के लुक को लेकर काफी उत्सुकता है। संजय दत्त अपनी जिंदगी के अलग-अलग फेज में कई तरह के लुक में रहे हैं। शुरुआती फिल्मी करियर से लेकर जेल जाने तक उनका लुक कई बार बदला। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए रणबीर 6 से ज्यादा लुक्स लेंगे ताकि बायोपिक में उनकी जिंदगी के हर पहलू को दिखाया जा सके।