संजय दत्त की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर की मेहनत तस्वीरों में साफ-साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में रणबीर हूबहू संजय दत्त की तरह दिख रहे थे। उनकी दाढ़ी और टीका बिल्कुल उसी तरह था जैसे संजय दत्त रखते हैं। हाल ही में रणबीर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो इन दिनों चर्चा का विषय है। बता दें कि रणबीर अपने ऑनस्क्रीन बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म रणबीर एक बेटे से लेकर एक पति और एक पिता के रोल में नजर आने वाले हैं। इसलिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं।
बच्चों के साथ रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देख कर लग रहा है कि वह रियल लाइफ में भी बेहतरीन पिता होंगे। ये दोनों बच्चे संजय दत्त के जुड़वा बच्चे इकरा और शाहरान का रोल निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर इस फिल्म में 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। जिसमें संजय दत्त की जिंदगी के अलग-अलग दौर के होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही आ चुका है, और हाल ही में में संजय के जेल जाने वाला सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।